बड़ौत: दिल्ली-सहारनपुर रेलमार्ग पर अलावलपुर में नशे में धुत रेल गार्ड का वीडियो हुआ वायरल, यात्रियों को हुई परेशानी
Baraut, Bagpat | Jul 6, 2025 दिल्ली-शामली-सहारनपुर रेल मार्ग पर चलती 64021 ट्रेन में शराब पीकर नशे में धुत गार्ड का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जो शनिवार रात करीब 9 बजे अलावलपुर इदरीशपुर रेलवे हाल्ट का बताया गया है। नशे में धुत रेल के गार्ड की वजह से शनिवार को ट्रेन स्टेशनो पर काफी देर तक रुक कर चल रही थी। शक होने पर यात्रियों ने गार्ड के केबिन में जाकर देखा।