मोतिहारी: मोतीहारी कोर्ट में हत्या के मामले में मां और बेटे को उम्रकैद की सुनाई गई सजा
भूमि विवाद को लेकर 17 जुलाई 2020 की शाम रघुनाथपुर निवासी विनय चौधरी को चाकू घोंपकर जख्मी कर दिया गया। ईलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी थी। मामले के आरोपी रघुनाथपुर निवासी जितेन्द्र सहनी व उसकी मां पार्वती देवी को 21 वें जिला जज मनोज कुमार राय की अदालत ने पचीस-पचीस हजार रुपये के अर्थदंड के अतिरिक्त उम्रकैद की सजा सुनाई है।