9 मार्च को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार पूर्वी चंपारण मोतिहारी की जिला पंचायती राज विभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। यह बैठक प्राधिकार के सचिव अरूण कुमार सिंह की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में संपन्न हुई।