मोतिहारी: समाहरणालय स्थित राधाकृष्णन भवन में जिला सड़क सुरक्षा समिति की हुई बैठक
समाहरणालय स्थित राधाकृष्णन भवन में जिला सड़क सुरक्षा समिति के अध्यक्ष सह जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न हुई। डीएम ने सड़क दुर्घटनाओं के प्रभावी तरीके से रोकथाम के लिए जिला परिवहन पदाधिकारी, मोटरयान निरीक्षक, प्रवर्तन अवर निरीक्षक व सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिए।