किशनगंज जिला अन्तर्गत खगड़ा स्थित खेल भवन के प्रांगण में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा आयोजित शिविर में जिलाधिकारी सह अध्यक्ष रेड क्रॉस सोसाइटी,नवीन कुमार एवं पुलिस कप्तान संतोष कुमार ने ब्लड डोनेट कर समाज में एक सकारात्मक संदेश दिया । जिला पदाधिकारी नवीन कुमार ने आमजनो को भी इस पुण्य कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। रक्तदान के माध्यम से उन्होंने समाज को यह संदेश दिया कि किसी जरूरतमंद की जान बचाने के लिए रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है ।रक्तदान से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करते हुए युवाओं और आमजन से इस जीवनदायी अभियान से जुड़ने की अपील की । पुलिस अधीक्षक ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानवीय दान है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है। #viralpost #viralreelschallenge #viralchallenge #newyork #allflowers #2026Goals #Kishanganj #DM #sp
District Kishanganj
Kishanganj Police
Bihar Health Department