जल जीवन मिशन के तहत सड़कें खोदीं, पाइपलाइन बिछाने के बाद मरम्मत नहीं होने से ग्रामीण परेशान
डूंगरपुर के बिछीवाड़ा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सेरावाड़ा में बटुडिया फला, हिम्मत डोडा के घर के पास, अहारी फला, लंबादरा और कबड़ा कुआ क्षेत्र में जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़कों की खुदाई की गई। ग्रामीण मिथुन डोडा ने बताया कि कार्य शुरू होने के दौरान ठेकेदार ने आश्वासन दिया था कि पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़क को पहले की तरह दुरुस्त कर दिया जाएगा। लेकिन काम पूरा होने के बाद भी कई जगह सड़कें क्षतिग्रस्त हैं। इससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने विभाग से जल्द सड़क मरम्मत कराने की मांग की है।
#Bichhiwara #Dungarpur #Rajasthan #JalJeevanMission #RoadProblem RuralDevelopment