14.23 लाख की बैंक चोरी का खुलासा: चितरी पुलिस ने जंगल में 6 KM पीछा कर मुख्य आरोपी को दबोचा, 3 गिरफ्तार
चितरी थाना पुलिस ने गलियाकोट स्थित आरबीएल फिनसर्व शाखा से 14.23 लाख रुपये की चोरी का खुलासा करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक 6 सितंबर की रात बदमाशों ने जाली और दरवाजे की कुंडी तोड़कर बैंक में प्रवेश किया और अंदर रखी चाबियों से लॉकर खोलकर नकदी चुरा ली। पुलिस टीम ने सीसीटीवी और साइबर तकनीक से आरोपियों की पहचान की। गुजरात में पांच दिन ठेकेदार-मजदूर का भेष रखकर रेकी की गई। मुख्य आरोपी जीवा उर्फ जीवतराम को जंगल में छह किलोमीटर पीछा कर पकड़ा गया। हरिश उर्फ भटु और बदामी उर्फ बदा भी गिरफ्तार हुए। एक आरोपी फरार है।
#Dungarpur #ChitriPolice #BankRobbery #BankTheft #RajasthanPolice CrimeNews