कोटर: कलेक्टर ने प्रावीण्य सूची में स्थान पाने वाले छात्रों को दी बधाई
Kotar, Satna | Apr 15, 2026 कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा आयोजित हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा में प्रदेश की प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले सतना जिले के छात्र-छात्राओं को बधाई दी है। उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों को भी शुभकामनाएं दीं। कलेक्टर ने असफल विद्यार्थियों को निराश न होने का संदेश देते हुए कहा कि असफलता अंत नहीं है।