कांके: रांची में अचानक धँसी सड़क, रास्ते से गुजर रही बस फँसी, टला बड़ा हादसा
Kanke, Ranchi | Feb 9, 2026 रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत कृष्णा पार्क के समीप बड़ा हादसा टल गया. आज सड़क धंसने की वजह से यात्रियों से भरी सिटी राइड बस गड्ढे में फंस गई. गनीमत रही कि इस घटना में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और सभी यात्री सुरक्षित रहे.