लोक भवन में सोमवार दोपहर करीब तीन बजे राज्य की समस्याओं को लेकर आपकी विकास पार्टी के नेता राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मिले। आपकी विकास पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष गुलाम मुस्तफा ने बताया कि राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से शिक्षा, नियुक्ति, संवैधानिक कानून और स्थानीय विकास से जुड़े कई अहम मुद्दों पर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की।