रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र से एक बच्ची के लापता होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सोमवार दोपहर करीब दो बजे बच्ची का फोटो जारी किया है और बच्ची की तलाश तेज कर दी हैं। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को बच्ची के संबंध में कोई भी जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। बच्ची की बरामदगी के लिए पुलिस ने 21 हजार रूपए का इनाम घोषित किए हैं।