Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi

संत रविदास जयंती पर हरदोई में पहुंची कलश यात्रा, समरसता का लिया संकल्प हरदोई। संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी की ओर से चलाए जा रहे समरसता संकल्प अभियान के तहत जिले में कलश यात्रा का स्वागत एवं आयोजन किया गया। वाराणसी के सीर गोवर्धनपुर स्थित संत रविदास की जन्मस्थली से शुरू हुई कलश एवं शोभायात्रा विभिन्न स्थानों से होते हुए हरदोई पहुंची। कलश यात्रा का हरदोई-लखनऊ सीमा क्षेत्र संडीला में भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन और विधायक संडीला अलका सिंह अर्कवंशी ने पार्टी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ स्वागत किया। इससे पहले जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने लखनऊ में भी कलश यात्रा का स्वागत कर उसमें सहभागिता की। संडीला सहित विभिन्न स्थानों पर स्वागत-अभिनंदन के बाद कलश यात्रा जिला पंचायत परिसर स्थित प्रेरणा स्थल पहुंची। यहां संत रविदास की प्रतिमा के समक्ष उनकी जन्मस्थली की चरण रज से परिपूर्ण कलश को विधिवत स्थापित किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने भाजपा पदाधिकारियों के साथ संत रविदास के आदर्शों को आत्मसात करते हुए समरस, समतामूलक और विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लिया। बताया गया कि जिला पंचायत परिसर से स्थापित कलश यात्रा को जनपद हरदोई के विभिन्न मंडलों में ले जाया जाएगा। इस दौरान संत रविदास के समरसता और सामाजिक समानता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय परिषद सदस्य एवं भाजपा अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री पीके वर्मा, कार्यक्रम संयोजक एवं जिला महामंत्री ओम वर्मा, अनुराग मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष अलका गुप्ता, शिवराज पटेल बाबा, महेंद्र सोनी, सौरभ सिंह गौर, अजय शुक्ला, जिला मंत्री सत्यम शुक्ला, नीतू चंद्रा, सिद्धप्रताप मौर्या, नरेंद्र बाजपेई, आशुतोष आजाद, नितीश जायसवाल, सर्वेश राठौर, संजीव मिश्रा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Hardoi, Hardoi | Jul 31, 2026

MORE NEWS

आजमगढ़: अवैध असलहे से हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, तलाश में जुटी पुलिस

​आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले से हर्ष फायरिंग का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां सोशल मीडिया पर एक युवक का अवैध हथियार से लगातार फायरिंग करते हुए वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है।

​क्या है पूरा मामला?

​वायरल हो रहे वीडियो में एक युवक हाथ में तमंचा/अवैध असलहा लेकर लगातार फायरिंग करता हुआ दिखाई दे रहा है। खुलेआम कानून की धज्जियां उड़ाता यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

​आरोपी की हुई पहचान

​जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान हो गई है:

​नाम: अभिनव सिंह उर्फ मंटू

​निवासी: तिवारीपुर

​थाना क्षेत्र: सिधारी (आजमगढ़)

​पुलिस की कार्रवाई:

वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए संबंधित थाना सिधारी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

आजमगढ़: अवैध असलहे से हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, तलाश में जुटी पुलिस ​आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले से हर्ष फायरिंग का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां सोशल मीडिया पर एक युवक का अवैध हथियार से लगातार फायरिंग करते हुए वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है। ​क्या है पूरा मामला? ​वायरल हो रहे वीडियो में एक युवक हाथ में तमंचा/अवैध असलहा लेकर लगातार फायरिंग करता हुआ दिखाई दे रहा है। खुलेआम कानून की धज्जियां उड़ाता यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। ​आरोपी की हुई पहचान ​जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान हो गई है: ​नाम: अभिनव सिंह उर्फ मंटू ​निवासी: तिवारीपुर ​थाना क्षेत्र: सिधारी (आजमगढ़) ​पुलिस की कार्रवाई: वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए संबंधित थाना सिधारी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

Hardoi, Hardoi | Aug 3, 2026

लखनऊ: कांवड़िया वेशभूषा में आए युवकों ने स्कूली वैन पर किया पथराव, शीशे टूटे; बच्चों में दहशत

​लखनऊ:राजधानी लखनऊ से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहाँ कांवड़िया ड्रेस (वेशभूषा) में आए कुछ लड़कों ने एक स्कूली वैन पर अचानक पथराव कर दिया। पत्थरबाजी की इस घटना में स्कूली वैन के शीशे टूट गए।

​घटना के वक्त वैन में स्कूली बच्चे सवार थे, जो इस अचानक हुए हमले से बुरी तरह दहशत में आ गए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

लखनऊ: कांवड़िया वेशभूषा में आए युवकों ने स्कूली वैन पर किया पथराव, शीशे टूटे; बच्चों में दहशत ​लखनऊ:राजधानी लखनऊ से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहाँ कांवड़िया ड्रेस (वेशभूषा) में आए कुछ लड़कों ने एक स्कूली वैन पर अचानक पथराव कर दिया। पत्थरबाजी की इस घटना में स्कूली वैन के शीशे टूट गए। ​घटना के वक्त वैन में स्कूली बच्चे सवार थे, जो इस अचानक हुए हमले से बुरी तरह दहशत में आ गए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Hardoi, Hardoi | Aug 3, 2026

महीने से राशन न मिलने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश, कोटेदार पर मनमानी का आरोप

​ददरौल ब्लॉक के सहजापुर गांव का मामला।

​कोटेदार श्री राम पर पिछले दो माह से पात्र लाभार्थियों को राशन न देने का आरोप।

​ग्रामीणों ने एकत्र होकर जताया विरोध, निष्पक्ष जांच व कड़ी कार्रवाई की मांग की।

​शाहजहांपुर। ददरौल क्षेत्र के ग्राम सहजापुर में कोटेदार की मनमानी से तंग आकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने कोटेदार पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि पिछले दो महीनों से उन्हें राशन नहीं वितरित किया जा रहा है, जिससे गरीब और पात्र परिवारों के सामने भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है।

​गांव के निवासियों का कहना है कि सरकार द्वारा गरीबों के लिए नियमित राशन उपलब्ध कराया जा रहा है, लेकिन कोटेदार श्री राम द्वारा पात्र लाभार्थियों को खाद्यान्न का लाभ नहीं दिया जा रहा है। बार-बार चक्कर लगाने के बावजूद राशन न मिलने से परेशान ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी जाहिर की।

​ग्रामीणों ने जिलाधिकारी शाहजहांपुर एवं संबंधित खाद्य आपूर्ति अधिकारियों से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषी पाए जाने पर कोटेदार का लाइसेंस निरस्त कर उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

महीने से राशन न मिलने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश, कोटेदार पर मनमानी का आरोप ​ददरौल ब्लॉक के सहजापुर गांव का मामला। ​कोटेदार श्री राम पर पिछले दो माह से पात्र लाभार्थियों को राशन न देने का आरोप। ​ग्रामीणों ने एकत्र होकर जताया विरोध, निष्पक्ष जांच व कड़ी कार्रवाई की मांग की। ​शाहजहांपुर। ददरौल क्षेत्र के ग्राम सहजापुर में कोटेदार की मनमानी से तंग आकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने कोटेदार पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि पिछले दो महीनों से उन्हें राशन नहीं वितरित किया जा रहा है, जिससे गरीब और पात्र परिवारों के सामने भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है। ​गांव के निवासियों का कहना है कि सरकार द्वारा गरीबों के लिए नियमित राशन उपलब्ध कराया जा रहा है, लेकिन कोटेदार श्री राम द्वारा पात्र लाभार्थियों को खाद्यान्न का लाभ नहीं दिया जा रहा है। बार-बार चक्कर लगाने के बावजूद राशन न मिलने से परेशान ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी जाहिर की। ​ग्रामीणों ने जिलाधिकारी शाहजहांपुर एवं संबंधित खाद्य आपूर्ति अधिकारियों से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषी पाए जाने पर कोटेदार का लाइसेंस निरस्त कर उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

Hardoi, Hardoi | Aug 3, 2026

सावन के पहले सोमवार पर भक्ति का उत्साह: डीजे की धुन पर नाचते-गाते नज़र आए भोले के भक्त

सावन के पहले सोमवार के पावन अवसर पर शिव भक्तों में जबरदस्त उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिल रहा है। शिवालयों और कांवड़ यात्रा मार्गों पर भोले के भक्त पूरी तरह भक्ति रस में सराबोर नज़र आ रहे हैं।

​इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालु डीजे पर बजते भक्ति गानों और लोकगीतों की धुन पर नाचते-गाते हुए अपनी यात्रा पूरी कर रहे हैं। चारों तरफ "हर-हर महादेव" और "जय शिव शंभू" के जयकारों से वातावरण गूंज उठा है।

सावन के पहले सोमवार पर भक्ति का उत्साह: डीजे की धुन पर नाचते-गाते नज़र आए भोले के भक्त सावन के पहले सोमवार के पावन अवसर पर शिव भक्तों में जबरदस्त उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिल रहा है। शिवालयों और कांवड़ यात्रा मार्गों पर भोले के भक्त पूरी तरह भक्ति रस में सराबोर नज़र आ रहे हैं। ​इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालु डीजे पर बजते भक्ति गानों और लोकगीतों की धुन पर नाचते-गाते हुए अपनी यात्रा पूरी कर रहे हैं। चारों तरफ "हर-हर महादेव" और "जय शिव शंभू" के जयकारों से वातावरण गूंज उठा है।

Hardoi, Hardoi | Aug 3, 2026

फर्रुखाबाद: गंगा नदी का रौद्र रूप, बदायूं-फर्रुखाबाद रोड के पास ग्राम कुतलूपूर में भरा बाढ़ का पानी

जनपद फर्रुखाबाद में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर ने विकराल रूप धारण कर लिया है। गंगा के रौद्र रूप के चलते बदायूं-फर्रुखाबाद मार्ग के किनारे स्थित ग्राम कुतलूपूर क्षेत्र में पानी पूरी तरह से भर चुका है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
​बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का जायजा लेने पहुंचे समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रदेश सचिव डॉ. मोहित शर्मा ने मौके पर स्थिति का अवलोकन किया और प्रशासन से प्रभावितों की सहायता की मांग की।

फर्रुखाबाद: गंगा नदी का रौद्र रूप, बदायूं-फर्रुखाबाद रोड के पास ग्राम कुतलूपूर में भरा बाढ़ का पानी जनपद फर्रुखाबाद में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर ने विकराल रूप धारण कर लिया है। गंगा के रौद्र रूप के चलते बदायूं-फर्रुखाबाद मार्ग के किनारे स्थित ग्राम कुतलूपूर क्षेत्र में पानी पूरी तरह से भर चुका है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ​बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का जायजा लेने पहुंचे समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रदेश सचिव डॉ. मोहित शर्मा ने मौके पर स्थिति का अवलोकन किया और प्रशासन से प्रभावितों की सहायता की मांग की।

Hardoi, Hardoi | Aug 3, 2026