बीना: नगर पालिका परिषद में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, लोगों का होगा निशुल्क उपचार
Bina, Sagar | Sep 22, 2024 नगर पालिका परिषद बीना में 26 सितंबर को स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाना है। जिसमें नगर पालिका कर्मचारियों के साथ-साथ अन्य लोगों का भी निशुल्क उपचार किया जाएगा। जिसके चलते शनिवार की देर शाम नगर पालिका अध्यक्ष लता सकवार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि स्वास्थ्य क्षेत्र का आयोजन 26 सितंबर को किया जाएगा।