बीना: साईं धाम कॉलोनी से 25 वर्षीय युवक हुआ लापता, पुलिस ने गुमशुदगी का मामला किया दर्ज
Bina, Sagar | Sep 21, 2024 25 वर्षीय अंकित पिता सतीश निवासी साइन धाम कॉलोनी घर से बिना बताए कहीं चला गया, लेकिन जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने रिश्तेदारों एवं आसपास युवक की तलाश की, लेकिन लगातार तलाश के बावजूद भी युवक का कहीं पता नहीं पड़ा। जिसके बाद परिजन बीना थाने पहुंचे और थाने में शिकायत दर्ज कराई, वहीं पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज किया।