बीना: बीना रेलवे स्टेशन पर मिले अज्ञात महिला के शव की नहीं हुई पहचान, पुलिस ने कराया कफन-दफन
Bina, Sagar | Sep 22, 2024 बीना रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4,5 पर अज्ञात महिला का शव मिला था। पुलिस ने महिला के शव को सिविल अस्पताल के मर्चुरी रूम में रखवा दिया और मृतक महिला की फोटो आसपास के थाना क्षेत्र भेजी थी ,जिससे मृतक महिला की पहचान हो सके। मृतक महिला की पहचान नहीं होने की वजह से जीआरपी ने पोस्टमार्टम के बाद श्मशान घाट में शव का कफन दफन कर दिया।