बीना: बीना थाना पुलिस ने 12 साल से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार
Bina, Sagar | Sep 21, 2024 बीना थाने की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, पुलिस ने फरार स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है। स्थाई वारंटी मुन्ना पिता मोतीलाल निवासी नानक वार्ड जिसके ऊपर बीना थाने में पूर्व में एक मामला दर्ज था। मामले में आरोपी 12 वर्षों से फरार था,पुलिस के द्वारा आरोपी की तलाश की जा रही थी। जिसको पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने स्थाई वारंटी को न्यायालय में पेश किया।