बीना: सर्वोदय चौराहा के पास निशुल्क पौधा वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन, SDOP व थाना प्रभारी ने वितरित किए पौधे
Bina, Sagar | Sep 21, 2024 नगर रत्न अलंकरण समिति एवं परमार्थ सेवा संगठन के द्वारा पर्यावरण को सुरक्षित रखने मुहिम चलाई जा रही है, जिसमें समिति के द्वारा लगातार नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पौधारोपण किए जा रहे हैं। वही आज समिति के द्वारा सर्वोदय चौराहे के पास पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें एसडीओपी नितेश पटेल एवं थाना प्रभारी ने निशुल्क पौधे वितरित किए।