दारू: दारू थाना के सामने अनियंत्रित ट्रक झाड़ियों में घुसा, बड़ा हादसा टला
दारू थाना के सामने अनियंत्रित होकर झाड़ियों में घुसा ट्रक, बड़ा हादसा टला। दारू थाना के सामने शनिवार की सुबह एक बड़ा सड़क हादसा बाल-बाल टल गया। एनएच 522 (हजारीबाग-बगोदर मुख्य मार्ग) पर तेज रफ्तार से जा रहा एक भारी ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे कच्ची जमीन व झाड़ियों में जा घुसा। गनीमत रही कि हादसे के समय कोई अन्य वाहन या राहगीर मौजूद नहीं था।