अमरिया: थाना अमरिया क्षेत्र में व्यक्ति की संदिग्ध हालत में मौत, शव खेत में मिला
अमरिया थाना क्षेत्र के गांव फुलैया में व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में पड़ा हुआ मिला सूचना पर पहुंचकर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फुलैया निवासी राजाराम रविवार शाम घर से गायब हो गया सोमवार को 10 बजे खेत में उसका शव पड़ा हुआ देखा गया मृतक के चचेरे भाई मोहन लाल ने घटना की सूचना पुलिस को दी