ग्यारसपुर: ग्यारसपुर के सिमरहार में जर्जर स्कूल भवन, बारिश में छत से टपक रहा पानी
विदिशा जिला मुख्यालय से महज 20 किलोमीटर दूर गुलाबगंज तहसील के विकासखंड ग्यारसपुर के सिमरहार ग्राम पंचायत के पारा पहाड़िया में आदिवासी बच्चों की शिक्षा व्यवस्था बदहाल नजर आ रही है। यहां स्कूल का करीब 15×20 फीट का कमरा जर्जर हालत में है। छत से बारिश का पानी टपक रहा है, जबकि दीवारों और छत में जगह-जगह दरारें और टूट-फूट दिखाई दे रही हैं।