टीकमगढ़: टीकमगढ़ जिला अस्पताल में पुलिस अधीक्षक ने असहाय महिलाओं को ठंड से बचाने के लिए कंबल वितरित किए
टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के द्वारा जिला अस्पताल टीकमगढ़ में असहाय महिलाओं से संवाद किया गया एवं उनका हाल-चाल जाना गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा मानव सेवा के रूप में ठंड से बचने हेतु महिलाओं को कंबल वितरित कर संभवत सहायता की गई साथ ही सुरक्षा संबंधी किसी भी प्रकार की सहायता हेतु उन्हें पुलिस सहायता का आश्वाशन दिया गया।