टीकमगढ़: तखा गांव में पति-पत्नी पर दो लोगों ने किया हमला, दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया
तखा गांव में पति-पत्नी के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है। घायल बृजेश अहिरवार ने जानकारी देते हुए बताया कि रविंद्र अहिरवार और पप्पू नाम के दो लोगों ने आपसी बात को लेकर उसके साथ गाली गलौज की है और उसके साथ मारपीट की है। बचाने के प्रयास में बृजेश की पत्नी रमा के साथ भी मारपीट की गई है। दोनों घायलों का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।