बहराइच में बढ़ती ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट
मोड पर है।जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने रोडवेज
बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन सहित नगर के विभिन्न स्थानों पर
संचालित रैन बसेरों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा
लिया।इस दौरान डीएम नेअधिकारियों को साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश,
शौचालय, बिस्तर और कंबल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित
करने के निर्देश दिए।साथ ही प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक
स्थानों पर अलाव जलाने तथा रात्रि में नियमित भ्रमण कर
खुले में सो रहे जरूरतमंद लोगों को रैन बसेरों तक पहुंचाने के
निर्देश भी दिए।डीएम ने स्पष्ट किया कि ठंड
के मौसम में यात्रियों और निराश्रित लोगों को किसी प्रकार
की परेशानी नहीं होनी चाहिए।
Bahraich, Bahraich | Nov 28, 2026