बहराइच ज्वेलरी शॉप पर शातिराना चोरी! सोना खरीदने पहुंचीं दो महिलाएं, बुजुर्ग दुकानदार को बातों में उलझाकर 16 ग्राम सोना लेकर हुईं रफूचक्कर!
विशेश्वरगंज के पुरैना मोड़ पर दिनदहाड़े वारदात, CCTV में कैद हुईं दोनों महिलाओं की करतूत
बहराइच में चोरों के हौसले बुलंद! दिनदहाड़े ज्वेलरी की दुकान पर ग्राहक बनकर पहुंचीं दो महिलाओं ने ऐसी चाल चली कि बुजुर्ग दुकानदार को भनक तक नहीं लगी। सोना खरीदने के बहाने बातचीत में उलझाया और मौका मिलते ही करीब 16 ग्राम सोना पार कर दिया।
पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित दुकानदार पंकज सोनी ने थाने में लिखित शिकायत देकर दोनों महिलाओं की पहचान, चोरी गए सोने की बरामदगी और सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस CCTV फुटेज के जरिए महिलाओं की पहचान करने में जुटी है। थानाध्यक्ष अजय मिश्रा ने मामले में जानकारी जुटाकर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की बात कही है।
अब सवाल यह है कि CCTV में कैद हुईं दोनों महिलाएं कब पुलिस की गिरफ्त में आएंगी और पीड़ित दुकानदार का चोरी गया सोना कब वापस मिलेगा