यातायात माह में नियमों की उड़ रही धज्जियां, ई-रिक्शा पर
12 सवारियां बैठाकर हो रहा सफर!बहराइच। एक तरफ पूरे
प्रदेश के साथ बहराइच में भी यातायात माह चलाया जा
रहा है। यातायात पुलिस और परिवहन विभाग लगातार
वाहन चेकिंग कर चालान की कार्रवाई कर रहे हैं, वहीं दूसरी
तरफ कुछ ई-रिक्शा चालक नियमों को खुलेआम चुनौती
देते नजर आ रहे हैं।ताजा मामला कोतवाली देहात क्षेत्र
के जेल रोड से हुजूरपुर स्टैंड का है, जहां एक ई-रिक्शा के
पीछे का चैनल खोलकर उसमें भी सवारियां बैठाई जा रही हैं।
वीडियो में देखा जा सकता है कि ई-रिक्शा पर आगे 3,
बीच में 6 और पीछे 3 सवारियां बैठी हैं। यानी कुल 12 लोगों
को एक ही ई-रिक्शा में बैठाकर सड़क पर दौड़ाया जा रहा है।
ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि आखिर यातायात माह के दौरान
नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाने वाले इन वाहन चालकों
पर कार्रवाई कब होगी? क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार
किया जा रहा है?अब देखना होगा कि यातायात पुलिस
और परिवहन विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।
ARTO Bahraich - Assistant Transport Office, UP Arto Bahraich SP Bahraich Bahraich Police #UPPolice