सादाबाद: बरौस टोल प्लाजा के पास आवारा गोवंश से टकराई बाइक, पिता-पुत्री हुए घायल
सादाबाद की तरफ से एक बाइक सवार अपनी मासूम बेटी के साथ आगरा की तरफ जा रहा था। बरौस टोल प्लाजा के पास सड़क पर आये आवारा गौवंश से बाइक टकरा गई जिसमें पिता पुत्री घायल हो गये। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस के द्वारा लोगों की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया है।