सादाबाद: कुरसंडा में खेत में रखी गेहूं की कटी फसल में अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग, फसल जलकर हुई राख, लाखों का हुआ नुकसान
कुरसंडा में योगेश नमक किसान की 15 बीघा खेत की गेहूं की फसल में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। किसानों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया लेकिन आग विकराल रूप धारण कर गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने बमुश्किल आग पर काबू पाया है। जब तक आग बुझी तब तक किसान की पूरी फसल जलकर राख हो चुकी थी। इस आग से किसान का लाखों रुपए का नुकसान हो गया है।