सादाबाद: गढ़ी आशा में अज्ञात कारणों से खेत में रखी गेहूं की फसल में लगी भीषण आग, फायर बिग्रेड की टीम ने बमुश्किल पाया काबू
सादाबाद थाना क्षेत्र के गढ़ी आशा में एक किसान की गेहूं की 10 बीघा की फसल खेत में कटी रखी थी, जिसमें अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई और देखते-देखते विकराल रूप धारण कर गई। किसानों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया लेकिन वह नहीं बुझी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने बमुश्किल आग पर काबू पाया है। इस आग से किसान का लाखों रुपए का नुकसान हो गया है।