सादाबाद: सादाबाद जामा मस्जिद के इमाम ने मुस्लिम समाज से सड़कों पर नमाज न पढ़ने और काली पट्टी बांधकर विरोध न करने की अपील की
मुस्लिम समाज का पवित्र रमजान माह चल रहा है जो कल ईद की नमाज के साथ खत्म हो जाएगा। कुछ लोगों के द्वारा अफवाह उड़ाई जा रही है की काली पट्टी बांधकर ईद की नमाज अदा की जाए और प्रशासन को अपना विरोध दर्ज कराया जाए। जिसको लेकर जामा मस्जिद के इमाम ने मुस्लिम समाज से अपील की है की सड़कों पर नमाज ना पढ़ें और काली पट्टी बांधकर ईद की नमाज ना अदा करें।