सादाबाद: बहदोई रोड पर मिले अज्ञात बुजुर्ग के शव की शिनाख्त न होने पर समाजसेवियों ने रीति-रिवाज से किया अंतिम संस्कार
सादाबाद कोतवाली क्षेत्र की बहरदोई रोड पर कोल्ड स्टोरेज के पास 3 दिन पूर्व एक 60 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। जिसने कुर्ता धोती पहन रखी थी गले में तुलसी की माला और सीधे हाथ में लाल कलावा बंधा हुआ था, जिसकी शिनाख्त न होने पर शनिवार को दोपहर 3:00 बजे एडीएकआर निस्वार्थ सेवा संस्थान ने पूरे रीति रिवाज के साथ अंतिम संस्कार किया है।