हरसूद: मटन मार्केट का स्थान यथावत रखने की मांग लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे व्यवसायी
Harsud, Khandwa | Oct 29, 2026 संत बुखारदास बाबा सिविल अस्पताल के पास स्थित मटन मार्केट का स्थान यथावत रखने की मांग लेकर गुरुवार दोपहर 12 बजे के लगभग एसडीएम कार्यालय नया हरसूद पहुंचे व्यवसायी। जय जल देव समिति नया हरसूद छनेरा के सदस्यों तथा मछली मटन व्यवसायियों ने बताया कि नगर परिषद द्वारा मटन मार्केट दूसरे स्थान पर लगाए जाने हेतु मीटिंग में प्रस्ताव रखा गया है।