कटंगी: कटंगी में जनपद का विश्राम गृह खंडहर में तब्दील, बेशकीमती जमीन का नहीं हो रहा उपयोग
कटंगी शहर में उपडाकघर के बगल में स्थित जनपद पंचायत का विश्राम गृह देखरेख के अभाव और उपयोग ना होने के कारण खंडहर में तब्दील हो रहा है। जनपद निधि से 2018 में स्वीकृत विश्राम गृह का वर्ष 2022 में निर्माण कार्य पूर्ण हुआ है। तब से लेकर अब तक विश्राम गृह का कोई उपयोग नहीं हो पाया। जनपद की कई लाख रुपए की भूमि का उपयोग नहीं होने के कारण रिक्त भूमि पड़ी है।