कटंगी: जनपद पंचायत कटंगी शॉपिंग काम्प्लेक्स की 5 साल बाद भी नहीं हुई नीलामी
तुमसर रोड़ पर जनपद पंचायत कटंगी कार्यालय के ठीक सामने करीब 05 साल पहले से बनकर तैयार 05 कमरों का शॉपिंग कॉम्पलेक्स की दुकानों की अब तक नीलामी नहीं हो पाई है। जनपद पंचायत में कई बार बैठकों में शापिंग कॉम्प्लेक्स की नीलामी को लेकर चर्चा भी हुई लेकिन कोई नतीजा निकलकर सामने नहीं आ पाया। अब ऑनलाइन नीलामी प्रक्रिया के चलते पूरा मामला ठंडे बस्ते में पड़ा हुआ है।