कटंगी: पीएम आवास योजना की तीसरी किश्त नहीं मिलने पर हितग्राहियों ने SDM कार्यालय में और CMO को दिया ज्ञापन, CMO ने बुलवाई पुलिस
शुक्रवार को हितग्राहियों ने एसडीएम कार्यालय और नगर परिषद कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के जरिए PM आवास योजना के ऐसे हितग्राही जिन्हें 05 साल का लंबा वक्त बीतने के बाद भी तीसरी किस्त नहीं मिली है। उन सभी हितग्राहियों को अविलंब किस्त प्रदान कराने, तीसरी किस्त की राशि का दुरुपयोग कर हितग्राहियों को गुमराह करने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग रखी गई।