कटंगी: बहला-फुसलाकर बाहकल निवासी एक नाबालिग का किया गया अपहरण, पुलिस ने शुरू की अपहरणकर्ता की तलाश
कटंगी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बाहकल की एक नाबालिग का किसी अज्ञात ने बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया गया है। ऐसी शिकायत नाबालिक के पिता ने कटंगी थाने में दर्ज करवाई है। पुलिस ने गुम इंसान के साथ ही अज्ञात के खिलाफ धारा 363 के तहत मामला दर्ज किया है।