कटंगी: ग्राम कटेरा में घर के सामने खड़ी इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग
इलेक्ट्रिक स्कूटी में आए दिन आग लगने की खबरें आती रहती है। ऐसी ही एक घटना शनिवार को कटंगी थाना क्षेत्र के ग्राम कटेरा में भी हुई. जहां घर के सामने आंगन में खड़ी एक इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक धमाका हुआ और फिर स्कूटी धू-धू कर जलने लगी। आग किन कारणों से लगी पुष्टि नहीं हो पाई लेकिन बैटरी में ब्लास्ट या फिर शार्ट सर्किट होने से आग लगने का अनुमान लगाया गया।