कटंगी: अगासी में युवक से मारपीट कर दी जान से मारने की धमकी, पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार प्रार्थी प्रकाश पिता मुन्ना राउत उम्र 18 वर्ष निवासी आलेझरी थाना वारासिवनी ने कटंगी थाने में शिकायत दर्ज करवाई है कि संजय नेवारे नाम के युवक ने उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी है पुलिस ने प्रार्थी की शिकायत पर अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के खिलाफ धारा 294, 323, 506 की कार्रवाई की है. यह पूरी घटना अगासी में हुई है।