कामां: विधायक नौक्षम चौधरी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
कामां विधायक नौक्षम चौधरी ने ग्राम पंचायत जुरहरा सहित कामां क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा कर चुनाव व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मतदान केंद्रों पर प्रशासनिक एवं पुलिस व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। क्षेत्र में पुलिस और प्रशासन की मुस्तैदी के बीच शांतिपूर्ण तरीके से मतदान जारी है। मंगलवार दोपहर 3 बजे भी विधायक क्षेत्र में घूम रही हैं।