रायपुर (नवचेतना न्यूज़ छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति को विश्व पटल पर विशिष्ट पहचान दिलाने वाली पद्म विभूषण से सम्मानित अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त पंडवानी गायिका तीजन बाई का रविवार तड़के 3:15 बजे रायपुर स्थित एम्स अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। वे 70 वर्ष की थीं और लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं। उनके निधन से छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि पूरे देश के कला एवं संस्कृति जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
दुर्ग जिले के गनियारी गांव में 24 अप्रैल 1956 को जन्मी तीजन बाई ने बेहद साधारण परिवार से निकलकर अपनी अद्भुत प्रतिभा, दमदार प्रस्तुति और प्रभावशाली अभिनय के दम पर पंडवानी लोकगायन को वैश्विक पहचान दिलाई। उन्होंने महाभारत की कथाओं को अपनी अनूठी शैली में प्रस्तुत कर देश-विदेश के लाखों दर्शकों का दिल जीता।
#chhattisgarh @teejan_bai #chhattisgarhnews #breakingnews #rip #teejanbai
Korba, Korba | Jul 6, 2026