ग्राम मांगा में नरवाई प्रबंधन कार्यशाला आयोजित
कलेक्टर के निर्देशन में ग्राम पंचायत मांगा, विकासखंड मवई में नरवाई प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में किसानों को बताया गया कि फसल कटाई के बाद नरवाई जलाने से मिट्टी की उर्वरता, पर्यावरण एवं जनस्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। नरवाई जलाना दंडनीय है, शासन द्वारा 2500 से 15000 रूपये तक अर्थदण्ड का प्रावधान है। किसानों को निर्देशित किया गया कि कंबाइन हार्वेस्टर से कटाई के दौरान एसएमएस अनिवार्य रूप से लगवाएं, जिससे अवशेष खेत में समान रूप से फैल सके। नरवाई प्रबंधन हेतु हैप्पी सीडर, सुपर सीडर, रोटावेटर, स्ट्रा रीपर, मल्चर आदि यंत्रों की जानकारी दी गई।
बेलर यंत्र के बारे में बताया गया कि यह नरवाई को कॉम्पैक्ट बंडलों में बांध देता है, जिससे परिवहन व भंडारण आसान होता है। इन बंडलों को अमित ग्रीन सोल्यूशन एवं कौरगांव स्थित सीबीजी प्लांट द्वारा खरीदा जा रहा है, जो एसएटीएटी योजना के तहत बायो-गैस बनाते हैं। इससे किसानों को अतिरिक्त आय प्राप्त हो रही है।
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
#mandla