मुरैना: चंबल नदी से अवैध रेत का परिवहन करते हुए रामनगर से ट्रैक्टर ट्राली ज़ब्त, आरोपी गिरफ्तार, मामला दर्ज
Morena, Morena | Nov 28, 2024 स्टेशन थाना पुलिस ने रामनगर से अवैध रेत का परिवहन करके ले जा रहे एक ट्रैक्टर ट्राली को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है, बता दे कि पकड़े गए रेत से भरे ट्रैक्टर ट्राली की कीमत करीब 7 लाख रुपए बताई गई है ,वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर वन विभाग को मामला सुपुर्द कर दिया गया है, वन विभाग के द्वारा राजसात की कार्यवाही की जाएगी।