मुरैना: खनेता गांव की नदी के पास बदमाशों ने भैंस लेकर लोडिंग वाहन में आ रहे युवक से मारपीट की, रुपए छीनकर भागे
Morena, Morena | Nov 28, 2024 सिविल लाइन थाना क्षेत्र खनेता गांव की नदी के पास बदमाशों ने एक युवक के साथ मारपीट कर दी और रुपए छीनकर भाग गए, युवक सुमावली से मुरैना के लिए भैंस लेकर लोडिंग वाहन में आ रहा था, तभी कार से आए करीब आधा दर्जन बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है ,जिसमें युवक घायल हो गया, जिसको इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है।