बेलछी: बेलछी सीएचसी में 7 दिनों से गर्भवती महिलाओं का भोजन बंद, नाश्ता भी नहीं मिल रहा
Belchhi, Patna | Nov 10, 2026 बेलछी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती गर्भवती महिलाओं को मिलने वाला भोजन पिछले सात दिनों से बंद है। इसके कारण अस्पताल में भर्ती महिलाओं को नाश्ता और भोजन की सुविधा नहीं मिल पा रही है। भोजन बंद होने के पीछे ठेकेदार और अस्पताल प्रबंधन के बीच सुरक्षित जगह को लेकर विवाद बताया जा रहा है। भोजन बनाने का जिम्मा संभाल रहे ठेकेदार रोहित कुमार ने बताया कि अस्पताल