बेलछी अंचल अंतर्गत अपनी विभिन्न मांगों को लेकर राजस्व कर्मचारी आज बुधवार से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए। जिससे राजस्व संबंधित कार्य में आज लोगों को समस्या का सामना करना पड़ा। राजस्व कर्मचारी ने संघ में माध्यम से पहले ही जिला में कलेक्ट्रेट के गेट पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर विभाग को लेटर के माध्यम से 17 सूत्री मांग को लेकर एडीएम को अवगत कराया था।