मेजा: उरुवा सचिव पर मृत्यु प्रमाण पत्र के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, जांच शुरू
उरुवा क्षेत्र में ग्राम सचिव पर मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर पैसे मांगने का गंभीर आरोप लगा है।आज बुधवार दोपहर करीब 01:00 के आसपास मीडिया से जानकारी देते हुए पीड़ित पक्ष ने कहा कि मामले की शिकायत संबंधित अधिकारियों से की है,जिसके बाद यह मामला जांच का विषय बन गया है।अधिकारियों ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन देते हुए दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की बात कही है।