ढीमरखेड़ा: ढीमरखेड़ा में सीईओ ने भीषण गर्मी में पैदल चलकर गांवों में विकास कार्यों का जायजा लिया
कटनी। तपती दोपहरी, ऊबड़-खाबड़ पथरीले रास्ते, खेतों की मेढ़ें और कंटीली झाड़ियों के बीच जिला पंचायत कटनी की सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर ने विकासखंड ढीमरखेड़ा के दूरस्थ गांवों का दौरा कर निर्माण एवं विकास कार्यों की गुणवत्ता का निरीक्षण किया। करीब ढाई से तीन किलोमीटर पैदल चलकर उन्होंने आधा दर्जन से अधिक गांवों में पहुंचकर योजनाओं की जमीनी स्थिति का जायजा लिया।