सराहन: भद्राश के शिव शक्ति मंदिर प्रबंधन पर विवाद, समिति ने निष्पक्ष जांच की मांग की
भद्राश के शिव शक्ति मंदिर गोरख धूना के संचालन और दान राशि प्रबंधन को लेकर पंजीकृत समिति ने एसडीएम रामपुर को शिकायत दी है। समिति ने पारदर्शिता, ऑडिट और परिसर में नशे की घटनाओं की जांच की मांग की है। प्रशासन से स्वतंत्र जांच और कार्रवाई का आग्रह किया गया है।