आबू रोड: आबूरोंड जनजाति बालिका छात्रावास राशन घोटाले पर ABVP ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की मांग की
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की आबूरोड इकाई ने सेठ मंगलचंद चौधरी राजकीय महाविद्यालय परिसर स्थित जनजाति बालिका छात्रावास में कथित राशन घोटाले के विरोध में मंगलवार को जिला कलेक्टर सिरोही के नाम ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच एवं दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन परियोजना अधिकारी, जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग सिरोही के माध्यम से सौंपा गया।