कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार स्वामित्व योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने के लिए जिले में राजस्व अधिकारियों द्वारा विभिन्न ग्रामों में ई-केवाईसी एवं स्वामित्व पंजीयन कार्य का निरीक्षण किया गया।
इस क्रम में तहसील बैराड़ के ग्राम आंकुर्सी एवं गोवर्धन, तहसील पोहरी के ग्राम छर्च तथा तहसील बदरवास के ग्राम बिजरावन में स्वामित्व रजिस्ट्री संबंधी कार्यवाही की गई। अधिकारियों ने ग्रामीणों के दस्तावेजों एवं पंजीयन से जुड़ी प्रक्रियाओं का परीक्षण करते हुए पात्र हितग्राहियों की स्वामित्व रजिस्ट्री के कार्य को आगे बढ़ाया। वहीं, तहसील पोहरी के ग्राम महलौनी की जनजातीय बस्ती में ग्रामीणों के आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक कराने, ई-केवाईसी एवं स्वामित्व रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूर्ण कराने कार्यवाही की गई।
स्वामित्व योजना का उद्देश्य ग्रामीण आबादी क्षेत्र में निवासरत परिवारों को उनकी आवासीय संपत्ति का अधिकार अभिलेख उपलब्ध कराना है। इससे ग्रामीणों को अपनी संपत्ति पर कानूनी स्वामित्व का प्रमाण मिलेगा तथा भविष्य में संपत्ति संबंधी विवादों के निराकरण और विभिन्न वित्तीय सुविधाओं का लाभ लेने में भी सहायता मिलेगी।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Department Of Revenue, Madhya Pradesh
Collector Shivpuri
#SHIVPURI
1 views | Shivpuri, Madhya Pradesh | Nov 2, 2026