बीरपुर: वीरपुर के सभागार में प्रधान शिक्षकों को एनीमिया जांच और स्वास्थ्य कार्यक्रमों पर प्रशिक्षण दिया गया
वीरपुर प्रखंड संसाधन केंद्र वीरपुर के सभागार में शनिवार को दोपहर करीब बारह बजे प्रखंड के सभी राजकीय विद्यालयों के प्रधान शिक्षकों की मासिक समीक्षात्मक बैठक सह प्रशिक्षण आयोजित की गई। इसमें विद्यालय स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रभावी संचालन को लेकर प्रधान शिक्षकों को आवश्यक जानकारी दी गई।